+91 9060191789
Supporting every deserving student through government, university, and institutional financial aid.
विश्वविद्यालय तथा राज्य एवं केन्द्रीय सरकारों द्वारा मिलने वाली योग्यता पूरक छात्रवृत्तियों के अतिरिक्त निम्नांकित छात्रवृत्तियों एवं अनुदानों की व्यवस्था है।
University & Government Aid: In addition to merit-based scholarships awarded by the university and state & central governments, the following scholarships and grants are available to eligible students of LNMS College.
विद्यालय की पूर्ववर्ती परीक्षा में 60% से अधिक अंक पाने वाले छात्र तथा 50% पाने वाली छात्राओं के लिए योग्यता सह-निर्धनता छात्रवृत्तियाँ।
विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों या छात्राओं के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्तियाँ।
पिछड़े वर्गों एवं अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों एवं निम्न आय वर्ग के सभी छात्र-छात्राओं के लिए कल्याण विभाग की छात्रवृत्तियाँ।
राजनीतिक पीड़ितों, शरणार्थियों एवं अक्षम तथा बाधित जनों के लिए राज्य सरकार की छात्रवृत्तियाँ।
केन्द्र सरकार की ओर से विकलांग (Physically Handicapped) छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्तियाँ।
सैनिकों के पुत्रों तथा प्रतिपाल्यों के लिए सैनिक परिषद् की छात्रवृत्तियाँ।
प्राथमिक / माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की सन्तानों के लिए योग्यतापरक छात्रवृत्तियाँ।
राज्य अथवा केन्द्रीय सरकार के मंत्री अथवा विश्वविद्यालय के कुलपति से विवेकानुदान (Discretionary Grant)।
राष्ट्रीय ऋण छात्रवृत्तियाँ।