Knowledge Hub  ·  LNMS College

College Library

Rules, timings, and guidelines for using the LNMS College Library.

Library Hours 10:00 AM – 5:00 PM
Working Days Mon – Sat (Excl. Holidays)
Loan Period 1 Week Per Book
Overdue Fine ₹0.50 / Book / Day
पुस्तकालय नियमावली

Library Rules & Regulations

सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से अपेक्षित है कि वे पुस्तकालय के निम्नलिखित नियमों का कड़ाई से पालन करें।

01

महाविद्यालय पुस्तकालय का उपयोग इस महाविद्यालय के छात्र तथा उनके शिक्षक ही कर सकते हैं।

02

रविवार तथा अवकाश के दिनों को छोड़कर अन्य दिन पुस्तकालय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक खुला रहता है।

03

पुस्तक लेने और लौटाने के लिए छात्रों को पहचान कार्ड साथ लाना चाहिए। कार्ड पर पुस्तकें दर्ज रहेगी और उनका दायित्व उन्हीं पर रहेगा।

04

पुस्तकों को बाहर ले जाने से पूर्व निर्गमन-पत्रिका में अंकित करना आवश्यक है तथा हस्ताक्षर करना अनिवार्य है। पुस्तक लौटाते समय पुस्तकालय अधिकारी से हस्ताक्षर अवश्य करायें।

05

पुस्तकालय से ली गई पुस्तकें पुस्तकालयाध्यक्ष को ही लौटायी जानी चाहिए। किसी भी स्थिति में दूसरे व्यक्ति को पुस्तकें हस्तान्तरित नहीं की जा सकती। छद्म नाम से पुस्तक लेने पर दण्ड होगा।

06

यदि पुस्तक खो जाय, नष्ट हो जाय या उसमें निशान लगाए गए हों तो बदले में नयी पुस्तक जमा करनी होगी अथवा प्रधानाचार्य के निर्णय के अनुसार उसका मूल्य जमा करना पड़ेगा।

07

पुस्तकालय कार्ड खो जाने पर छात्र को उसकी प्रतिलिपि के लिए आवेदन करना होगा।

08

कार्ड पर पुस्तक एक सप्ताह के लिए ही दी जा सकती है। निश्चित तिथि पर पुस्तक नहीं लौटाने पर प्रति पुस्तक ₹0.50 प्रतिदिन की दर से अर्थदण्ड देना होगा।

09

निम्न प्रकार की पुस्तकें सामान्य रूप से छात्रों को नहीं दी जाती हैं:

संदर्भ पुस्तकें
विश्वविद्यालय द्वारा पाठ्यक्रम में निर्धारित पुस्तकें
अत्यधिक मूल्य वाली एवं दुष्प्राय पुस्तकें
10

छात्रों को सत्र समाप्त होने पर परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क जमा करने से पूर्व पुस्तकालय से ली गई पुस्तकें निश्चित रूप से वापस कर देनी चाहिए।

परीक्षा शुल्क एवं पुस्तक वापसी

जो छात्र सत्र समाप्ति पर पुस्तकें वापस नहीं करेंगे, उनका परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जायगा। कृपया परीक्षा प्रपत्र भरने से पूर्व सभी पुस्तकें पुस्तकालय में अवश्य लौटायें।